आज की ताजा खबर

उदासीन संगत की भूमि पर सफाई करने पहुंचे युवकों को लोगों ने रोका पुलिस ने शुरू की जांच

top-news

महमूदाबाद/सीतापुर। नगर स्थित उदासीन संगत की विवादित भूमि पर गुरुवार सुबह सफाई करने पहुंचे युवकों को स्थानीय लोगों ने कब्जे की आशंका में रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ शुक्रवार को बुलाया गया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजकुमार निवासी कसियापुर, थाना फतेहपुर (बाराबंकी) बताया।


युवक का कहना है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में संगत परिसर के जीर्णाेद्धार की तैयारी की जा रही है तथा 29 जुलाई को महंत के भंडारे के साथ कार्य शुरू करने की योजना है।

कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को अपने-अपने अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि उदासीन संगत की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि के बैनामे को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। इस मामले में प्रशासनिक एवं राजस्व स्तर पर जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *