आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम-एसएसपी ने परियर घाट का किया निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 23 Jul, 2026
परियर-उन्नाव। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने परियर घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले घाट पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग, गोताखोरों की तैनाती चेक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सावन में कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाट पर 24 घंटे पुलिस और जल पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती और जगह-जगह डस्टबिन रखने को कहा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पार्किंग और रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी दीपक यादव, प्रभारी निरीक्षक सफीपुर संदीप मिश्रा, थाना माखी प्रभारी योगेश सिंह, परियर चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। राजस्व विभाग से क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप, योगेश, शैलेश भी उपस्थित रहे।
4 दिन में पुलिया का काम पूरा न हुआ तो टेण्डर होगा ब्लैकलिस्ट
निरीक्षण के दौरान परियर-बिठूर मार्ग पर अधूरी पड़ी पुलिया का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस पुलिया का काम मई माह में पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों और सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत हो रही है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगले 4 दिन के अंदर गंगा जी तक जाने वाला रास्ता हर हाल में सही किया जाए। यदि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार का टेण्डर निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
डीएम ने की माना बंगला तक आरसीसी बनवाने की घोषणा
डीएम ने घोषणा की कि वे अपनी निधि से माना बंगला तक सीमेन्टेड रोड बनवाएंगे। इसकी औपचारिकता जल्द पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के निर्देश बाढ़ की संभावना को देखते हुए डीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में नाव, गोताखोर, खाद्यान्न, भूसा आदि अन्य आवश्यक सामग्री का प्रबंध समय से कर लिया जाए। किसी भी प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने में लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखा जाए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







