आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षक संगोष्ठी में पीएनबी से जुड़े रहने का शिक्षकों ने जताया भरोसा, बैंक ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jul, 2026
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित बुद्धा होटल के सभागार में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं बैंक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करना रहा। संगोष्ठी का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख महेंद्र कुमार मोहन के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर के सभी शाखा प्रबंधकों के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ तथा प्रोटान सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मंडल प्रमुख महेंद्र कुमार मोहन, रेखा रामचंद्रन, राजकुमार सिंह तथा अभिनाश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद वक्ताओं ने शिक्षकों से जुड़ी बैंकिंग सुविधाओं, ऋण व्यवस्था तथा वेतन खातों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में वर्तमान समय में शिक्षकों के वेतन खाते अन्य बैंकों, विशेषकर भारतीय स्टेट बैंक में स्थानांतरित होने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों से पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े रहने की अपील करते हुए बैंक की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता प्रोटान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रेखा रामचंद्रन ने कहा कि नौकरी के प्रारंभ से ही उनका वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आ रहा है और उन्हें बैंक की सेवाओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसी अन्य बैंक में जाने के पक्ष में नहीं हैं तथा शिक्षकों से भी पीएनबी के साथ जुड़े रहने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिला अध्यक्ष अभिनाश शुक्ला ने शिक्षकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाने पर जोर दिया। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकुमार सिंह ने शिक्षकों को बिना गारंटी के व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) उपलब्ध कराने सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं में प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों को भी मंडल प्रमुख के समक्ष रखा। मंडल प्रमुख महेंद्र कुमार मोहन ने सभी मांगों एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक शिक्षकों के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा उन्हें बेहतर और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
संगोष्ठी में रवि रंजन, सुजीत खरवार, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष अभिनाश शुक्ला सहित जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत बनाए रखने का भरोसा जताया। शाखा प्रबंधक बोदरवार रवि रंजन ने आए हुए सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







