आज की ताजा खबर

उन्नाव में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

top-news

हुसैन नगर इलाके में सुबह मिला शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान; हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

मोहम्मद आरिफ़

उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर स्थित एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 और कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि हुसैन नगर चौराहा स्थित कासिम नगर में शराब की दुकान के पास एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।


जांच के दौरान मृतक की पहचान मुकीम (35) पुत्र नसीम, निवासी हरी मस्जिद, काशिब अली सराय, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई मोहम्मद शमीम ने पुलिस को बताया कि मुकीम लंबे समय से शराब पीने का आदी था।

प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के संघर्ष या चोट के निशान नहीं मिले हैं। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यदि जांच के दौरान कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/CH8V_TSz5ks

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *