आज की ताजा खबर
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचीं डीएम, राहत कार्यों का लिया जायजा
- दैनिक लोक भारती
- 06 Aug, 2026
तीस राम की मड़ैया और शरणालय स्थल का निरीक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और राहत व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
चंद्रपाल सिंह सेंगर
फर्रुखाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर बुधवार को मोटर बोट से तहसील अमृतपुर के विकासखंड राजेपुर स्थित ग्राम तीस राम की मड़ैया पहुंचे।
उन्होंने बाढ़ से घिरे गांव का स्थलीय निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से राहत सामग्री पहुंचाई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्यान्न वितरण, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पशुओं के लिए चारे तथा राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को राहत सामग्री से वंचित न रखा जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर लोगों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएं।
डीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। बच्चों को कृमिनाशक, एंटीबायोटिक, विटामिन एवं चर्म रोग की दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां, डिहाइड्रेशन, फंगल संक्रमण और एंटी वेनम जैसी आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग को प्रभावित गांव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गांव में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने विकासखंड राजेपुर स्थित रामनिवास महाविद्यालय के अवध इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी भवन में संचालित शरणालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भोजन, पेयजल, बिजली, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा और महिलाओं व बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शरणालय में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति की जरूरतों का संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाए।
डीएम ने शरणालय में रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और आश्वस्त किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शरणालय में रह रहे बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षकों की तैनाती करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू, नायब तहसीलदार अभिषेक, खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल समेत राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







