आज की ताजा खबर

समाजवादी चिंतक स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

top-news

शाकिर अली

मिठौरा, महराजगंज। समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी साथियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों, सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी का संपूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरुण कुमार विधान सभा 318 महराजगंज सदर सु, अभय प्रताप यादव, तसौवर हुसैन प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,हैदर अली, इरफान अली, महेंद्र प्रसाद, अहमद अली, विनोद वर्मा, महबूबा अंसारी, लालसाह प्रसाद, जमालुद्दीन, जुल्फिकार, शिव शंकर यादव, विजय यादव, रामाश्रय प्रसाद, अदालत यादव, अब्बास अली एवं विवेक कुशवाहा, वरुण कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *