आज की ताजा खबर

पचपन वर्षीय व्यक्ति को कोबरा ने काटा,सीएचसी अधीक्षक के अथक प्रयास से बची जान

top-news

शाकिर अली

मिठौरा, महराजगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी निवासी रफिउद्दीन पुत्र सैफुल्लाह (55) को नल पर हाथ धुलते समय  कोबरा ने दोनो हाथो मे काट लेने से गंभीर अवस्था मे सीएचसी जगदौर पहुंचने सीएचसी अधीक्षक के अथक प्रयास से रफिउद्दीन की जान बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।  

जानकारी के अनुसार विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा परसौनी निवासी रफिउद्दीन 55 जो बुधवार को दोपहर मे अपने नल पर हाथ धूल रहे थे तभी छः फिट के कोबरा ने रफिउद्दीन पर हमला कर दिया।

उनके दोनो हाथो की उंगलियों मे काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था मे सीएचसी जगदौर पहुंचे थे, उस समय उनकी हालत नाजुक होती जा रही थी।


सांप काटने की घटना की जानकारी सीएचसी अधीक्षक दयानंद सिंह को हुई तो उन्होंने मरीज के उपर जी जान से उसकी जान बचाने के लिए जुट गये।

एक एक करके 10 एंटी स्नेक वेगर वैक्सीन लगाये। देर शाम तक रफिउद्दीन की हालत सामान्य होने पर अधीक्षक ने राहत की सांस ली।

परिजनों के द्वारा सामान्य अवस्था होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहा पर रफिउद्दीन के सामान्य अवस्था मे आने पर सीएचसी अधीक्षक डा दयानंद सिंह को धन्यवाद दिया। डाक्टरों के द्वारा सराहनीय कार्य की क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *