आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने व पशुपालकों की आय में वृद्धि का है प्रभावी माध्यम-सीडीओ

top-news

मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के अंतर्गत पशुपालकों के चयन हेतु ई–कॉनक्लेव आयोजित

जनपद के 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया।

कुशीनगर। मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के अंतर्गत दुग्ध विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय ई–कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा लाभार्थियों का चयन करना था।

कार्यक्रम में जनपद के 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव  की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

ई–कॉनक्लेव में उपस्थित अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के उद्देश्यों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


लाभार्थियों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक पशुपालन अपनाने, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन भी निरंतर प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर जयप्रकाश पाल वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक व नोडल प्रभारी कुशीनगर डीडी कृषि विभाग जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, प्रमोद कुमार मद्धेशिया रा0 दुग्ध पर्यवेक्षक, डॉक्टर शशांक शेखर, डॉ तान्या सिंह डा विजय कुमार यादव व दुग्ध विकास विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *