आज की ताजा खबर

गौतम मौर्य हत्या की साजिश में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार बहुचर्चित गौतम हत्याकांड ने लिया नया मोड़

top-news

आरिफ सिद्दीकी,अर्शयान अर्श

कांट (शाहजहांपुर)। चर्चित गौतम हत्याकांड में कांट पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी बहन को कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने और उसका रिश्ता टूटने के बाद मुख्य आरोपी को गौतम की हत्या के लिए उकसाया था।

 प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव नौसारा सिकंदरपुर खुर्द निवासी 19 वर्षीय अश्वनी पुत्र गुड्डू सिंह को बुधवार शाम थाना कार्यालय से गिरफ्तार किया। उसे मुकदमा संख्या 367/2026 में धारा 103(1), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत नामजद किया गया है।


 पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को गौतम के पिता चंद्रपाल ने थाना कांट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि समीर और उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनके बेटे की हत्या कर दी। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अश्वनी का नाम भी षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में सामने आया।

 पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अश्वनी ने बताया कि उसकी बहन से गौतम, समीर और अन्य युवक बातचीत करते थे तथा कथित रूप से उसे ब्लैकमेल और धमकाते थे। उसने आरोप लगाया कि बहन का तय रिश्ता भी टूट गया था। इसी कारण उसने समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

 पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *