आज की ताजा खबर

बलरामपुर साइबर थाना की बड़ी सफलता, निवेश के नाम पर ठगे गए 5.07 लाख रुपये तीन दिन में कराए वापस

top-news

बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, बैंक और वित्तीय संस्थानों के समन्वय से पूरी रकम खाते में लौटी

अजय श्रीवास्तव

बलरामपुर। वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे विजय प्रताप यादव पुत्र रामसूरत यादव, निवासी ग्राम थरौली, थाना कोतवाली गैसड़ी, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बच रहा था। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *