आज की ताजा खबर

दोस्त के साथ बैठे युवक को दबंगांे ने लोहे की राडों से पीटा

top-news

पीड़ित ने मोबाइल छीनने का किया था विरोध मुकदमा दर्ज

विक्की सिंह 

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक रेस्टोरेंट मंे आधा दर्जन युवकों ने दोस्त के साथ बैठे एक युवक लोहें की राडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपितों ने बचाने आये उसके दोस्त को भी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। बवाल की सूचना पर पहंुची पुलिस को देख आरोपित भाग निकले।

पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये पास ही स्थित नर्सिंग होम भेजा। गुरूवार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।गल्लामंडी निवासी रोशन खरे सोलर पैनल का काम करते हैं। रौशन के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त हिमांशु के साथ।


पास में ही स्थित पीएमआर कैफे गये थे। रोशन के मुताबिक कैफे में बैठे अपना मोबाइल चला रहा था। तभी बगल की कुर्सी पर बैठे सिद्धार्थ ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर सिद्धार्थ और उसके आधा दर्जन साथियों ने उसे घेर कर उसे पीटना शुरू कर दिया।

आरोपितों ने उसे लोहें की राडांे से जमकर पीटा। उसे पिटता देख दोस्त हिमांशु उसे बचाने पहंुचा तो आरोपितांे ने उसे भी जमकर पीटा। कैफे में बवाल होता देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घटना स्थिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो उसमें मारपीट की घटना कैद हो चुकी थी।

हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *