आज की ताजा खबर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा कार्यक्रम निरस्त कराने में है लगी

top-news

शाम 6:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक छात्रों से संवाद कार्यक्रम में होगे शामिल

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। रायबरेली से कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 8 अगस्त शनिवार के प्रयागराज के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द किए जाने पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार के दबाव में कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि के पी ट्रस्ट ने पहले कार्यक्रम की अनुमति दी थी लेकिन बाद में अचानक अनुमति को निरस्त कर दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है कि राहुल गांधी हर हाल में 8 अगस्त को प्रयागराज आ रहे हैं। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों से संवाद कार्यक्रम गूंज में शिरकत करेंगे। वह छात्रों से पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा है कि के पी मैदान में सांसद


राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा है कि हालांकि कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस पार्टी के झंडे, बैनर नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा है कि केपी मैदान में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी विशेष विमान से 8 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से निकलेंगे। दोपहर 3:15 बजे राहुल गांधी का विशेष विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेगा।

राहुल गांधी 3:30 बजे से अपने पैतृक आवास स्वराज भवन और आनंद भवन में मौजूद रहेंगे।राहुल गांधी शाम 6:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक छात्रों से संवाद कार्यक्रम गूंज में शिरकत करेंगे। राहुल गांधी 8:30 बजे केपी मैदान से निकलकर बमरौली एयरपोर्ट जाएंगे। राहुल गांधी 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट से निकलकर विशेष विमान से 10:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दिल्ली के कई नेता प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं। अजय राज ने गुरुवार को डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा और कमिश्नर पीयूष मोर्डिया से भी मुलाकात की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *