आज की ताजा खबर

डॉक्टरों की गिरफ्तारी और अस्पताल सील करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। शहर के एक निजी अस्पताल में कथित चिकित्सीय लापरवाही से महिला की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र  सौंपकर आरोपित डॉक्टरों की गिरफ्तारी और अस्पताल को सील किए जाने की मांग की है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी अनुराग अवस्थी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मां पूनम अवस्थी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल संचालकों और चिकित्सकों की लापरवाही तथा गलत उपचार के कारण उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई और 3 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।


परिजनों का कहना है कि घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है और पोस्टमार्टम भी कराया गया, लेकिन अभी तक आरोपित चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि मामले में कार्रवाई में देरी हो रही है और संबंधित अस्पताल का संचालन भी जारी है।

पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए तथा संबंधित अस्पताल को सील किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की मानसिक और सामाजिक रूप से आहत हैं। परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *