आज की ताजा खबर

ई-रिक्शा सवार युवती से मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

top-news

कुण्डा पुलिस ने छिनैती का मोबाइल, चार देशी बम और वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामद।

प्रतापगढ़। कुण्डा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार युवती से मोबाइल फोन छीनने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छिनैती का मोबाइल फोन, चार देशी बम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को शीतलपुर रैयापुर भदरी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री कुण्डा में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।


दुकान बंद करने के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

युवती की तहरीर कुण्डा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस वाहनों की चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्हा पटवा उर्फ हनी (21) निवासी कनावा, थाना कुण्डा और करन सरोज (22) निवासी कनावा, थाना कुण्डा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती का मोबाइल फोन और चार देशी बम बरामद किए हैं।

पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल उमाशंकर भारती एवं रिजर्व कांस्टेबल अश्वनी सोनकर, शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *