आज की ताजा खबर

क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली का मासिक निरीक्षण

top-news top-news

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्रा द्वारा थाना महुली का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों एवं महिला हेल्प डेस्क का गहनता से अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, थाने में हो रहे निर्माण कार्य को देख कर अवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर एवं फीडबैक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए—
- थाने के सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
- महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने को कहा गया।
- काउंसलिंग रजिस्टर में दर्ज मामलों का नियमित फॉलो-अप करने के निर्देश दिए गए।
- एंटी रोमियो टीम को विद्यालय, बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग करने को कहा गया।
- एण्टी रोमियो स्वाड रजिस्टर में की गई कार्यवाही को समय से अंकित करने के निर्देश दिए गए।
- महिला बीट प्रणाली को सक्रिय रखते हुए नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।
- महिला बीट मासिक रजिस्टर में मासिक गतिविधियों का स्पष्ट अंकन करने को कहा गया।
- प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर को सही एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
- निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।
- फीडबैक रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का समय से समाधान करने के निर्देश दिए गए।
- लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया।
- वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।
- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
- संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
- थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
- बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए जनता से संवाद बढ़ाने पर बल दिया गया।
- साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
- थाना परिसर में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया।
- पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समय पालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
- कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
अन्त में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशों निर्देशों से सबको अवगत कराते हुए आगामी त्यौहार पर सजग दृष्टि रखने के दिशा निर्देश दिए गए, निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी *श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *